सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरहर में शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने महिलाओं की भी पिटाई की। इससे महिला समेत 2 लोग घायल हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है पीड़िता की मनीषा पत्नी राजेश ने बताया कि 23 जुलाई की रात करीब 11 बजे छत्तीसगढ़ निवासी एक व्यक्ति बाइक से गांव में आया। वह उसके घर के सामने शराब पीने लगा। पति राजेश द्वारा मना करने पर गाली-गलौज करने लगा और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए पड़ोसी यमुना प्रसाद और उनकी पत्नी सीता देवी को भी आरोपियों ने पीटा और फोन कर छत्तीसगढ़ से अन्य लोगों को भी विवाद के लिए बुला लिया। चार-पांच की संख्या में अज्ञात लोग भी पहुंच गए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़...