Sonbhadra News: शराब के नशे में की मारपीट,केस
सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत बीरन बेहरा में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के एक मामले में पुलिस ने आरोपी रामप्रकाश उर्फ सोनु पुत्र शिवप्रसाद के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित भोजराज पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम कुलडोमरी टोला बीरनबेहरा ने आरोप लगाया कि बुधवार की शाम जब वह डाक्टर की दुकान से घर वापस लौट रहा था तो आरोपी ने शराब के नशे में उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारा जिससे वह घायल हो गया। शोर मचाने पर वह धमकी देता हुआ भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.