सोनभद्र, नवम्बर 25 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। पूर्वी रेलवे में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के मद्देनजर सिंगरौली-चोपन-रेनुकूट होकर चलने वाली प्रमुख ट्रेन शक्तिपुंज का परिचालन दिसम्बर में एक -एक दिन के लिए निरस्त किया जायेगा। पूर्व मध्य रेल के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया की 11447जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस आगामी 21.12.26 को निरस्त रहेगी । इसी प्रकार 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस को भी 23.12.26 को निरस्त किया गया है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रेणिगुंटा यार्ड में विकास कार्य के कारण रेलवे ने जारी की अधिसूचना, संतरागाछी-तिरुपति एक्सप्रेस दो-दो दिन रद्द

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...