सोनभद्र, नवम्बर 17 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्तिनगर थाने में तैनात 55 वर्षीय उप निरीक्षक सदाशिव राय की अचानक मौत होने से हड़कंप मच गया है । वह कमरे से ड्यूटी के लिए निकले थे कि अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वह कमरे मे ही गिर पड़े। मौजूद सहकर्मियों ने उन्हें एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गयी। गाजीपुर, बसुका, गहमर, रेवतीपुर के रहने वाले उप निरीक्षक सदाशिवराय की सोनभद्र पुलिस लाइन से वर्ष 2024 में शक्तिनगर थाने में पोस्टिंग हुई थी और तब से वह यहीं कार्यरत थे। यह भी पढ़ें- Noida News: महिला दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मृत्यु की सूचना मिलते ही पिपरी क्षेत्राधिकार हर्ष पांडेय और थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय अस्पताल पहुंचे और वस्...