Sonbhadra News: व्यापारियों ने बैठक कर मुआवजे की उठाई मांग
सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। राबर्टसगंज नवीन मंडी समिति परिसर में आग लगने से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र ने व्यापारियों ने शुक्रवार को बैठक की। उन्होंने सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर गहरी चिंता जताई है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंडी परिसर का निरीक्षण कर पीड़ित एवं स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की गई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारी सरकार को लाखों रुपये का राजस्व देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो रही हैं। उन्होंने मंडी परिसर में अग्निशमन के पुख्ता इंतजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.