सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: घोरावल। नगर स्थित उप मंडी समिति परिसर में बुधवार को बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक एवं घोरावल दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संयोजक अशोक कुमार अग्रहरी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा कि व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि उसके कार्य महत्वपूर्ण होते हैं। अशोक कुमार अग्रहरी इसके प्रत्यक्ष उदाहरण थे। उन्होंने कहा कि 53 वर्ष की उम्र में उनका असामयिक निधन समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिर्जापुर गंगासागर दुबे, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव देवेंद्र पटेल, विधायक अनिल कुमार मौर्य, भाजपा जिला प्रभारी अनिल...