सोनभद्र, जुलाई 5 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में रविवार दोपहर पारिवारिक विवाद के बाद एक वृद्ध ने फसलों में छिड़के जाने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होते देख परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार बैना गांव निवासी 62 वर्षीय सोमारू पुत्र रामदेव का किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। विवाद के बाद उन्होंने घर में रखी फसलों में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया। बताया जाता है कि वृद्ध को कीटनाशक पीते हुए उनके आठ वर्षीय पोते ने देख लिया। उसने तत्काल इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया। जहां मौजूद चिकित्सक डा....