सोनभद्र, अगस्त 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव निवासी वृद्ध दंपति से कथित तौर पर करोड़ों रुपये मूल्य की पैतृक भूमि का दानपत्र छलपूर्वक कराने और बाद में भरण-पोषण के लिए तय रकम नहीं देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वृद्ध दंपती ने गांव निवासी सतीश अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिचपई गांव निवासी 76 वर्षीय दूधनाथ अग्रवाल और उनकी 73 वर्षीय पत्नी मृदुला अग्रवाल नि:संतान है। दूधनाथ ने आरोप लगाया कि सतीश अग्रवाल ने विश्वास में लेकर उनकी करीब 40 बिस्वा पैतृक भूमि का पंजीकृत दानपत्र अपने पक्ष में करा लिया। आरोप है कि दानपत्र कराने से पहले उन्हें आजीवन 15 हजार रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण देन...