सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को छपका स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच के लिए वृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर एल्डर्ली (एनपीएचसीई) के तहत आयोजित शिविर में वृद्धजनों की बीपी, शुगर और आंखों समेत अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और वस्त्र, फल व मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने बुजुर्गों से स्वास्थ्य के साथ उनकी अन्य जरूरतों की भी जानकारी ली। शिविर का आयोजन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर की अध्यक्षता...