Sonbhadra News: वीआईपी रूट पर महाजाम का ग्रहण
सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे का अति महत्वपूर्ण और वीआईपी माना जाने वाला कचहरी मार्ग इन दिनों प्रशासनिक उदासीनता और यातायात अव्यवस्था का शिकार है। जिस मार्ग से प्रतिदिन न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी गुजरते हैं, वही सड़क अतिक्रमण, बेतरतीब पार्किंग और अनियंत्रित यातायात के चलते जाम की समस्या से जूझ रही है। स्थानीय नागरिकों और अधिवक्ताओं में इसे लेकर खासा आक्रोश है। कचहरी मार्ग से प्रतिदिन न्यायिक मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों के वाहन गुजरते हैं। अधिकारियों के आवासीय क्षेत्र और महत्वपूर्ण कार्यालय भी इसी मार्ग से जुड़े हैं। बावजूद इसके मार्ग को जाम और अतिक्रमण से स्थायी रूप से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से समस्या लगातार बनी हुई है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.