Sonbhadra News: विहिप और बजरंग दल ने संगठन की मजबूती पर दिया बल
सोनभद्र, जुलाई 6 -- Sonbhadra News: बीजपुर। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जिला रेनुकूट की एक महत्वपूर्ण जिला बैठक रविवार को संपन्न हुई। यशवंत सिंह के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता गोपाल सिंह ने की। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ नए दायित्वों की घोषणा भी की गई। प्रकाश विश्वकर्मा को विहिप प्रखंड मंत्री और मनीष यादव को बजरंग दल का प्रखंड संयोजक नियुक्त किया गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया और आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से रूपरेखा साझा की। इस मौके पर प्रांत सह समरसता प्रमुख राजेश सिंह, प्रांत सह संयोजक संदीप गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री नरेंद्र, जिला संगठन मंत्री आनंद, विभाग सह मंत्री वीरेन्द्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विहिप और बजरंग दल ने संगठन की मजबूती पर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.