Sonbhadra News: विस्फोटक गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था परखी
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने रविवार को फायर सर्विस टीम के साथ रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र स्थित विस्फोटक पदार्थ के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम में विस्फोटक पदार्थों के भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन इंतजामों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता जांची गई। अधिकारियों ने आपात स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने गोदाम परिसर में अग्निशमन मानकों का कड़ाई से पालन कराने, सुरक्षा उपकरणों के समुचित रखरखाव और आपात स्थिति में त्वरित बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- कौशांबी हादसे के बाद पटाखा गोदामों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.