Sonbhadra News: विषैले जन्तु के काटने से वृद्धा की मौत
सोनभद्र, जुलाई 30 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैना गांव में बुधवार की रात विषैले जन्तु के काटने से एक वृद्धा की मौत हो गई। वह रात में खाना खाने के बाद घर में चारपाई पर सो रही थी। बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव के कोटवार टोला निवासी मोहरमनी देवी पत्नी रामदेव बुधवार की रात खाना खाकर घर में चारपाई पर सो रही थी। सुबह जब परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो वह नहीं उठीं। चादर ओढ़े होने के कारण शुरुआत में कुछ समझ नहीं आया। जब चादर हटाई गई, तो उनके मुंह से झाग निकल रहा था और उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया और परिजनों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। शाम पांच बजे परिजनों ने जानकारी बभनी थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.