Sonbhadra News: विषैले जन्तु के काटने से विवाहिता की मौत
सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के इकदीरी गांव में गुरुवार की रात विषैले जंतु के काटने से एक विवाहिता की मौत हो गई। वह अपने घर में जमीन पर सो रही थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का दाह संस्कार कर दिया। बभनी थाना क्षेत्र के इकदिरी गांव निवासी 28 वर्षीय सुचेता देवी पत्नी रामविचार गुरुवार की रात घर में जमीन पर सो रही थी। रात में सोते समय किसी विषैले जन्तु ने काट लिया। सुबह तक परिजन झाड़-फूंक कराने में लगे रहे, लेकिन महिला को होश नहीं आया। इसके बाद ओझाओं ने हाथ खड़े कर दिए। शुक्रवार को परिजनों ने शव को गांव में ही दफना दिया। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को नहीं दिया गया है। पीड़ित के पति रामविचार पण्डो ने बताया कि सरकार से किसी लाभ या दैविक आपदा की जानकारी नहीं थी। इसलिए पोस्टमार्टम नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.