Sonbhadra News: विषैले जन्तु के काटने से युवक की मौत
सोनभद्र, जुलाई 13 -- Sonbhadra News: करमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घेवरी में रविवार की रात घर में सोते समय विषैले जन्तु के काटने से युवक की मौत हो गयी। ग्राम प्रधान विजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 22 वर्षीय दीपक पुत्र लालता रविवार की शाम भोजन करने के बाद प्रति दिन की तरह सोने चला गया। रात में सोते समय किसी विषैले जन्तु ने उसे काट लिया। जानकारी होते ही परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी लेकर चले गये, जहां उपचार के दौरान दीपक की सोमवार को सुबह मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: जहरीले कीड़े के काटने की आशंका में युवक की मौत उधर पुत्र की आकस्मिक मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.