Sonbhadra News: विषैले जन्तु के काटने से बालिका की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र, सितम्बर 8 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के जुड़वानी कोटा में सोमवार की रात विषैले जन्तु के काटने से एक बालिका की मौत हो गई। वह घर में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान विषैले जन्तु ने उसे काट लिया। चोपन थाना क्षेत्र के जुड़वानी कोटा गांव निवासी 11 वर्षीय सुरसती पुत्री राजकुमार गोंड़ सोमवार की रात अपने घर में अकेले चारपाई पर सो रही थी। रात में ही किसी विषैले जन्तु ने उसे काट लिया है। विषैले जन्तु के काटने के बाद बालिका तेज आवाज से चीखने और चिल्लाने लगी। बालिका के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग भी उठ गए। बालिका ने परिजनों ने किसी विषैले जन्तु के काटने की बात बताई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक वह अचेत हो गई। आनन फानन में परिजन उसे लेकर चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। चोपन अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.