Sonbhadra News: विषैले जन्तु के काटने से किसान की मौत
सोनभद्र, जुलाई 8 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैना गांव में बुधवार को सुबह विषैले जन्तु के काटने से एक किसान की मौत हो गई। वह सुबह घर से शौच करने के लिए निकला था। बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासी 42 वर्षीय किसान विजय कुमार पुत्र राम प्रसाद बुधवार को सुबह बाहर शौच करने के लिए गया था। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने काट लिया। जब वह घर आया तो परिजनों को किसी जंतु के काटने की बात कही। इसके कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ते देख परिजन घबरा गये और अस्पताल जाने की तैयारी करने लगे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डंसने से परसियां गांव की महिला की मौत जब तक लोग अस्पताल ले जाते विजय कुमार की मौत हो गई। मौत होते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई। पत्नी कलावती दहाड़ मारकर रोने लगी। किसी प्रकार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.