सोनभद्र, सितम्बर 4 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लौवंध गांव में शुक्रवार को विषैले जंतु के काटने से मासूम की मौत हो गई। चार वर्षीय अंजली पुत्री वीरेंद्र कुमार दोपहर को घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने काट लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शाम को मासूम ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...