Sonbhadra News: विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत
सोनभद्र, जुलाई 26 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में रविवार की सुबह विषैले जंतु के काटने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीड़र निवासी 37 वर्षीय अनीता देवी पत्नी नागेंद्र पटेल सुबह मक्का की फसल की डांठ से बने बोझ को हटा रही थी। इसी दौरान बोझ में छिपे किसी विषैले जंतु ने उनके बाएं हाथ में काट लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया गया। घर पहुंचने के कुछ समय बाद महिला की तबीयत फिर अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें दोबारा सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची दुद्धी पुलिस ने शव को कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.