Sonbhadra News: विषाक्त पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत
सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। बीजपुर थाना क्षेत्र के महरीकला गांव में गुरुवार की शाम विषाक्त पदार्थ खाने से एक अधेड़ की मौत हो गई। उसने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।बीजपुर थाना क्षेत्र के महरीकला गांव निवासी 50 वर्षीय पवन कुमार पुत्र भुलन ने गुरुवार की शाम को विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजनों के पूछने पर उसने शराब में सल्फास मिलाकर पीने की बात बताई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे। सीएचसी में तैनात डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक जांच के बाद पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.