सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर चुर्क तिराहा से लोढ़ी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट गेट पर धरना देकर आदिवासी अधिकारों, रोजगार, जल, जंगल, जमीन, प्रदूषण, अवैध खनन और विस्थापन जैसे मुद्दों पर आवाज बुलंद की गई। मार्च का नेतृत्व भाकपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला सचिव आरके शर्मा ने किया। इस दौरान आरके शर्मा ने कहा कि आदिवासी बहुल सोनभद्र में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना किसी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: खतियानी परिवार की साप्त...