Sonbhadra News: विवाहिता ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर दी जान
सोनभद्र, अगस्त 21 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के बैरागो टोला में गुरुवार की देर शाम एक विवाहिता ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के बैरागो टोला निवासी देवीशरण की 22 वर्षीय पत्नी जीवरानी गुरुवार की शाम घर के अंदर थी। बताया जा रहा है कि उसने घर के धरन में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। उसका पति गुजरात में काम करने गया हुआ है। जीवरानी घर पर अकेली रहती थी। विवाहिता की करीब एक वर्ष की बेटी भी है। मां की मौत के बाद मासूम बेटी के सिर से मां का साया उठ गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.