सोनभद्र, सितम्बर 22 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में सोमवार की रात पारिवारिक विवाद के बाद एक विवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया। विवाहिता की पहचान किरबिल निवासी 22 वर्षीय राजकुमारी पत्नी संतोष कुमार के रूप में हुई। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. मयंक आदर्श ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकीय निगरानी में उपचार के बाद बुधवार सुबह उसकी हालत में सुधार को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...