Sonbhadra News: विभाग ने नहीं सुना तो ग्रामीणों ने खुद बनाई सड़क
सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- Sonbhadra News: बभनी,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार से शिव मंदिर होते हुए चिंकू टोला तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद जर्जर हो गई है। सड़क की वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने आखिरकार चंदा जुटाकर ट्रैक्टर से सड़क पर मिट्टी डलवाई, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। ग्रामीण मिथलेश गुप्ता ने बताया कि उक्त सड़क बाजारवासियों के लिए प्रमुख मार्ग है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। सावन और अन्य धार्मिक पर्वों के दौरान इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही और बढ़ जाती है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.