Sonbhadra News: विन्ध्य एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 31 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले मुआवजे और परिसंपत्तियों के आंकलन में पारदर्शिता की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट में अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर किसानों ने भूमि का मुआवजा वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर निर्धारित करने समेत कई मांगें उठाईं। किसानों ने कहा कि विकास कार्यों के साथ प्रभावित किसानों के हितों की रक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। सोनभद्र किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि एक्सप्रेसवे से प्रभावित गांवों में ग्राम सभाओं और समितियों के माध्यम से किसानों के हितों को लेकर चर्चा की जा रही है। किसानों ने अधिग्रहित भूमि का मुआवजा वर्तमान बाजार मूल्य के आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.