Sonbhadra News: विधायक ने कार्यशाला का निरीक्षण कर दिया निर्देश
सोनभद्र, सितम्बर 6 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में जले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में हो रही देरी को लेकर शनिवार देर शाम सदर विधायक भूपेश चौबे ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। छपका पावर हाउस स्थित ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला के निरीक्षण में 131 ट्रांसफार्मर पेंडिंग मिले। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए तत्काल मरम्मत में तेजी लाने और तैयार ट्रांसफार्मरों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजने के निर्देश दिए। विधायक ने कार्यशाला में रखे ट्रांसफार्मरों की स्थिति देखी और अधिकारियों से मरम्मत की रफ्तार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सवाल किया कि जब ट्रांसफार्मर मरम्मत का मैटेरियल और जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं तो बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर पेंडिंग क्यों हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: विधायक ने ट्रांसफार्मर कार्यशाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.