Sonbhadra News: विद्युत करंट से डैग लाइन आपरेटर की मौत
सोनभद्र, अक्टूबर 31 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। एनसीएल बीना परियोजना में तैनात ड्रैग लाइन ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार सिंह करंट लगने से मौत हो गयी है। हादसा शुक्रवार दोपहर को उस समय हुआ जब अमरेंद्र कुमार सिंह अपने आवास एम-731 के गैरेज में बिजली से चलने वाली प्रेशर वॉशर मशीन से गाड़ी धो रहे थे। पुलिस शनिवार सुबह शव का पंचनामा करा कर उसे पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अमरेंद्र कुमार सिंह प्रथम पाली में ड्यूटी करके घर आया था और परिवार संग चाय पी कर गाड़ी धोने गैराज में चले गये कि मशीन में करंट उतरने से झूलस गये। काफी देर तक हलचल न होने पर जब उनके परिजन गैरेज में देखने गये तो वह अचेत पड़े थे। पड़ोसियों की मदद से मशीन का प्लग निकाल कर अचेत अमरेंद्र को अटल चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.