Sonbhadra News: विद्युतीकरण को लेकर राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: डाला। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत अंतर्गत बऊली टोला में विद्युतीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि टोले के लोग लंबे समय से बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने राज्य मंत्री को अवगत कराया कि बऊली टोला में अनुसूचित जनजाति के लोग वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें जरूरी सरकारी सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिल सका है। विशेष रूप से बिजली की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी विद्युतीकरण की मांग उठाई गई थी। उस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.