Sonbhadra News: विद्यालय के गेट पर लगा गंदगी का अंबार
सोनभद्र, जुलाई 15 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत सांगोबांध बाजार स्थित कम्पोजिट विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास फैली गंदगी से छात्र-छात्राओं को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्यालय के गेट के समीप बाजार का कचरा फेंके जाने से वहां कूड़ाघर जैसी स्थिति बन गई है, जिससे उठ रही दुर्गंध के बीच बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। विद्यालय के प्रवेश द्वार के पास प्लास्टिक, सड़े-गले फल, जूठन और अन्य अपशिष्ट लंबे समय से डाले जा रहे हैं। इससे पूरे परिसर के आसपास बदबू फैली रहती है और स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है। छात्रों का कहना है कि दुर्गंध इतनी अधिक होती है कि उन्हें नाक बंद कर विद्यालय के अंदर जाना पड़ता है। छुट्टी के समय भी इसी गंदगी और बदबू के बीच ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.