सोनभद्र, सितम्बर 25 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल के विभिन्न विद्यालयों में नमामि भारतम् के तहत शुक्रवार को 'वंदे मातरम' सामूहिक गायन का भव्य आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् का हुआ सामूहिक गायनकार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती विद्या मंदिर में इंटर कालेज ककरी में मुख्य अतिथि विभाग संचालक पुनीत लाल, विशिष्ट अतिथि अरुप बरई (एसओपी) एनसीएल ककरी , विनोद यादव कार्मिक अधिकारी ककरी द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भारत माता की आरती का सामूहिक गायन किया। सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों संग राष्ट्रगीत की मधुर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य शिवजी राय जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह , प्रबंधक जगदीश्वरी प्रसाद तिवार...