सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल ने शिक्षा को बढ़ावा देने एवं स्कूली बच्चों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से शासकीय प्राथमिक विद्यालय, वार्ड क्रमांक- 33 के विद्यार्थियों को 145 स्कूल बैग वितरित किए गए। स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम रुक्मणी देवी, पार्षद (वार्ड क्रमांक-33), विद्यालय के शिक्षकगण एवं डेविड देशमुख, कार्यपालक (सीएसआर) एनटीपीसी विंध्याचल मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके सीखने के अनुभव को बेहतर बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...