Sonbhadra News: विद्यार्थियों ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा
सोनभद्र, नवम्बर 7 -- Sonbhadra News: मधुपुर। पुष्पांजली कॉन्वेंट स्कूल, आमडीह मधुपुर के परिसर में शुक्रवार को कक्षा तीन से कक्षा दस तक के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रभारी मयंक एवं संध्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर शशिकला, आराधना, ममता, विजय, विकास, अमरजीत, प्रतीक, प्रबंधक ओम प्रकाश, प्रधानाचार्या रीना सिंह, उपप्रधानाचार्य बी. शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dumka News: विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक मिलन समारोह का हुआ आयोजन यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.