सोनभद्र, नवम्बर 5 -- Sonbhadra News: बीजपुर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ के फायर विंग, एनटीपीसी रिहंद की ओर से गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर एवं आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 390 छात्र-छात्राओं और 15 शैक्षणिक कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ फायर विंग के अधिकारियों एवं जवानों ने आग लगने के संभावित कारणों, अग्नि सुरक्षा के उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के तरीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में आग से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों, अग्निकांड के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता और विभिन्न प्रकार की आग को सुरक्षित तरीके से बुझाने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर सीआईएसएफ क...