Sonbhadra News: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण
सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में तीन दिवसीय वार्षिक अंतर्सदनीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। विद्यालय के प्रबंधक एवं सचिव बाबा प्रकाशध्यानानंद, प्रधानाचार्य एके वर्मा सिह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदन-विवेकानंद, टैगोर, दयानंद और रमन के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खो-खो, बैडमिंटन, स्पून रेस, शतरंज और कैरम सहित विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.