Sonbhadra News: विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
सोनभद्र, सितम्बर 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। ग्राम पंचायत भरहिया के ग्राम गढ़वा के ग्रामीणों ने गांव में विगत वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सामूहिक प्रार्थना-पत्र देकर विकास कार्यों की पूर्णता, गुणवत्ता, उपयोगिता और खर्च की स्थलीय जांच कराने का अनुरोध किया है। प्रार्थना-पत्र की प्रतिलिपि मुख्य विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी रॉबर्ट्सगंज को भी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विभिन्न योजनाओं और वित्तीय मदों से समय-समय पर विकास कार्य कराए गए हैं, जिन पर सरकारी धनराशि खर्च की गई है। इसके बावजूद गांव में कई बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में असंतोष है। ऐसे में सरकारी अभिलेखों में दर्ज कार्यों और मौके की वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.