सोनभद्र, अक्टूबर 30 -- क्वालिटी सर्कल सम्मेलन में टीमों की भागीदारी Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल में आयोजित परियोजना स्तरीय क्वालिटी सर्कल सम्मेलन-2026 का शुभारंभ एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होने गुणवत्ता मंडल टीमों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में व्यावसायिक उत्कृष्टता (बीई) विभाग एवं गुणवत्ता मंडलों की अहम भूमिका है। सम्मेलन में कुल 16 गुणवत्ता मंडल टीमों ने कार्यस्थल की व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान हेतु अपने अभिनव विचार एवं कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों का मूल्यांकन राजीव कुमार, अपर महाप्रबंधक (ईईएमजी), रंजन कुमार, अपर महाप्रबंधक (ग्रीन केमिकल्स) तथा क्यूसीएफआई, वाराणसी से बाह्य निर्णायक ...