सोनभद्र, जुलाई 20 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। विंध्य ब्रिगेड के संयोजक एवं पूर्व प्रमुख सदर रमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार सोमवार को पांचवे दिन भी सदर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन उपवास जारी रहा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में धरना देकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे आमजन, किसान और वनवासी प्रभावित हैं। उन्होंने निषेधाज्ञा के नाम पर जनआवाज दबाने का विरोध करते हुए जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने डीएपी एवं यूरिया खाद की कालाबाजारी और मिलावट पर रोक लगाने, जिला खनिज निधि डीएमएफ से माइनर, गुल एवं झालों की मरम्मत कराने तथा स्थानीय उद्योगों में क्षेत्री...