सोनभद्र, अगस्त 27 -- Sonbhadra News: रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के उचित मूल्य निर्धारण और किसानों के हितों की सुरक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को प्रभावित किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक भूपेश चौबे से मिला। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र विधायक के माध्यम से सौंपते हुए अधिग्रहण प्रक्रिया में हो रहे कथित अन्याय को दूर करने की मांग की। सदर विधायक भूपेश चौबे ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसानों का हित उनके लिए सर्वोपरि है और उनके तथा सरकार के स्तर से जो भी संभव होगा, उसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। किसी भी किसान के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। विधायक ने कहा कि अन्नदाता के खुशहाल रहने से ही समाज और...