सोनभद्र, अगस्त 11 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। मेधा प्रतियोगिता 2026 के राष्ट्रीय फाइनल में विंध्याचल ने शानदार प्रदर्शन किया है। एनटीपीसी विध्याचल की दो टीमों ने मेधा प्रतियोगिता 2026 के राष्ट्रीय फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी राष्ट्रीयउपलब्धि हासिल कर परियोजना का गौरव बढ़ाया है। 11 अगस्त 2026 को पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नोएडा मेंआयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विंध्याचल की सीनियर कैटेगरी टीम के तन्मय वर्मा एवं हर्षित शर्मा तथामिडिल कैटेगरी टीम के उत्कर्ष पारीक एवं दक्ष जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय विजेता बनने का गौरव हासिलकिया। इसी क्रम में जूनियर कैटेगरी में विंध्याचल की टीम के रौनक राज एवं श्रेयांश खांडे ने शानदार प्रदर्शनकरते हुए राष्ट्रीय फाइनल में 5वां स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- नौ...