सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सांसद प्रतिनिधि श्रीकृष्ण गौतम ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग से मुलाकात कर मांगों का पत्र सौंपा। उन्होंने सोनभद्र से जुड़ी कई प्रमुख रेल समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने गाड़ी संख्या 22167/22168 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन चोपन तक बढ़ाने की मांग की। कहा कि चोपन रेलवे स्टेशन पर करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से वाशिंग लाइन, पिट लाइन और सिक लाइन पहले से निर्मित एवं संचालित हैं। ऐसे में उपलब्ध आधारभूत संरचना का उपयोग कर ट्रेन का चोपन तक विस्तार यात्रियों के ...