सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के निमहवा पहरी गांव के पास नधिरा-बकरिहवा मार्ग पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मामा की मौत हो गई तथा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामा अपने भाजें को बाइक से छोड़ने के लिए उसके घर बीजपुर के अंजानी गांव जा रहा था।बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के सवाकुंड निवासी 21 वर्षी विनोद कुमार पुत्र धानु अपने भांजे बीजपुर थाना क्षेत्र के अंजानी गांव निवासी 18 वर्षीय राहुल पुत्र गोला को छोड़ने केलिए शुक्रवार की रात को बाइक से उसकेघर जा रहा था। रात लगभग एक बजे जैसे ही वे बभनी थाना क्षेत्र के निमहवा पहरी गांव के समीप नधिरा-बकरिहवा मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान वे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उधर ...