Sonbhadra News: वार्ड आठ और 11 को जोड़ने वाले मार्ग का हुआ भूमि पूजन
सोनभद्र, अगस्त 30 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ और 11 को जोड़ने वाले पक्के मार्ग के निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने सभासदों एवं नगरवासियों की मौजूदगी में विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि उनके कार्यकाल में दुद्धी नगर पंचायत के चौमुखी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। नगर की समस्याओं को संज्ञान में लेकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यकता पड़ने पर दुद्धी से लेकर राजधानी तक दौड़-धूप करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में वार्ड नंबर आठ में लड़े खान के घर से मुनि के घर तक डूडा विभाग के माध्यम से सीसी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.