सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। स्नातक में 50.21 तथा शिक्षक के लिए 75. 48 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में शिक्षक के लिए 13 और स्नातक निर्वाचन के लिए 21 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। स्नातक के लिए 17812 और शिक्षक के लिए 1738 मतदाता पंजीकृत थे। मतदान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी लगातार मतदान केन्द्रों का चक्रमण करते रहे। वाराणसी खंड स्नातक में 24 तथा शिक्षक में 10 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हुआ। सुबह मतदान शुरु होते ही मतदान केन्द्रों पर मतदाता पहुंचना शुरु कर दिए। सुबह मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। ...