Sonbhadra News: वारंटियों समेत छह अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र, जुलाई 29 -- Sonbhadra News: कोन। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन थाना पुलिस ने बुधवार को तीन वारंटी समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इनमें तीन आरोपितों को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तथा तीन को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएनएसएस की धाराओं में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वारंटी इंदल कुमार उर्फ इंद्र तथा गौरीशंकर निवासी खरौंधी और अल्ताफ रजा पुत्र स्व. तौफीक निवासी कस्बा कोन को गिरफ्तार किया गया। वहीं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति भंग के तहत वीरेन्द्र, बालेश्वर निवासी निगाई टोला गिरधारी तथा उमेश निवासी पड़रछ टोला देवतरा को हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उपनिरीक्षक त्रिभुवन नारायण सिंह, उपनिरीक्षक हंसनाथ या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.