Sonbhadra News: वन विभाग ने वन भूमि पर लगी झोपड़ी हटवाया
सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। वन प्रभाग रेणुकूट के बभनी रेंज क्षेत्र के लिलासी- फ़रीपान मार्ग किनारे कोंगा में वन भूमि पर अतिक्रमण कर फसल की बुवाई के साथ झोपड़ी डालने की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर झोंपड़ी हटवा दिया। साथ ही अवैध कब्जे वाले वन भूमि पर खैर और बबूल का बीज डलवा दिया है। डिप्टी रेंजर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि मुख्य मार्ग किनारे पानी टंकी के पास अवैध कब्जे किए गए थे, जिसे मौका जांच कर हटवा दिया गया है। डिप्टी रेंजर ने चेतावनी दी है कि अगर वन भूमि पर कब्जा या जोत कोड की शिकायत मिली तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वन विभाग के इस कार्रवाई से वन भूमि कब्जा किये अन्य लोगों में ऊहापोह की स्थिति देखी गयी। आस-पास के लोगों जो अभी वन भूमि पर फसल बोने और झोपड़ी लगा कर कब्जा करने के फिराक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.