Sonbhadra News: वन विभाग ने बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा
सोनभद्र, अक्टूबर 28 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज की टीम ने म्योरपुर-बीजपुर मार्ग पर बभनडीहा के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। ट्रैक्टर को जब्त करने के बाद म्योरपुर रेंज परिसर में लाया गया। मामले में ट्रैक्टर स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। डिप्टी रेंजर विजेंद्र सिंह के अनुसार ट्रैक्टर पर बालू लादकर परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ लिया। ट्रैक्टर को रेंज परिसर में लाकर उसके स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.