सोनभद्र, अगस्त 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। वन विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों के कारण जिले में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की रफ्तार प्रभावित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट में वन विभाग से जुड़े मामलों के निस्तारण को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने विभागवार प्रकरणों की समीक्षा की और जनपद स्तर पर निस्तारित हो सकने वाली आपत्तियों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराने को कहा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जुगैल में पांच मोबाइल टॉवरों से मिलेगी डिजिटल उड़ानवन विभाग के मामले डीएम ने कहा कि विकास कार्यों से जुड़े प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने चाहिए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय से प्रत्येक मामले का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि शासन की...