Sonbhadra News: वन भूमि पर निर्माणाधीन बाउंड्री को लेकर आक्रोश
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामपानी में काबिज एवं जोत-कोड़ वाली वन भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आदिवासी महिला सोनिया पनिका ने निर्माण को लेकर नाराजगी जताते हुए एक व्यक्ति की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। सोनिया पनिका का कहना है कि उस भूमि पर उनका परिवार तीन पुश्तों से काबिज है और जमीन को लेकर न्यायालय में मामला भी विचाराधीन है। बावजूद इसके उसी भूमि पर एनओसी लेकर कुछ लोगों की तरफ से बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा है। महिला का आरोप है कि उसी नंबर में अन्य भूमि भी खाली पड़ी है, इसके बावजूद उसकी काबिज भूमि पर ही निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ऐतिहासिक तालाब के पिंड पर मकान निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.