सोनभद्र, अक्टूबर 9 -- Sonbhadra News: विंढमगंज। वन क्षेत्र विण्ढमगंज के सूईचट्टान बीट में वन भूमि पर ट्रैक्टर से जोत कोड़ कर रहे एक व्यक्ति के खिलाफ वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वन विभाग ने ट्रैक्टर और कल्टीवेटर को भी जब्त कर लिया। विण्ढमगंज रेंजर रत्नेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को वन रेंज के सूईचट्टान बीट में सुबह करीब साढे़ 11 बजे गंगा प्रताप यादव पुत्र राजमणि यादव निवासी ग्राम टेड़ा, दुद्धी द्वारा ट्रैक्टर से वन भूमि पर जोत-कोड कर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची वन टीम ने मौके से एक अदद ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर बरामद कर कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: अवैध बालू परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, मुकदमा दर्ज आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विभाग...