Sonbhadra News: वनविभाग-एनसीएल ने ध्वस्त किया अवैध अतिक्रमण
सोनभद्र, अगस्त 26 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। झिंगुरदाह औड़ी स्थित हनुमान मंदिर के निकट अवैध अतिक्रमण की मिल रही शिकायतों पर बुधवार अपराह्न वन विभाग,एनसीएल और पुलिस की संयुक्त टीम ने सख्त रूख अख्तियार किया। मौके पर पहुंच टीम ने तमाम अवैध कब्जे को ध्वस्त कर अतिक्रमण कारियों को कड़ी चेतावनी दी। वन क्षेत्राधिकारी अमरजीत मिश्रा ने बताया कि एनसीएल सुरक्षा विभाग और वनविभाग को इसकी सूचना मिली जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। एनसीएल ककरी परियोजना के सुरक्षा विभाग, वन विभाग और अनपरा पुलिस की संयुक्त टीम इसके बाद मौके पर पहुंची व अवैध कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हनुमान मंदिर के आसपास एनसीएल की वनभूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत लगातार मिल रही है जिस पर अब कड़ी चेतावनी दी गयी है। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.